कुरुक्षेत्र। गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत वीरवार को सुबह 10 बजे दिल्ली से कालका शताब्दी ट्रेन से कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पहुंचे। यहां से वह साइकिल पर गुरुकुल कुरुक्षेत्र तक पहुंचे। यहां पर उन्होंने लोगों को ईंधन बचाने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। राज्यपाल के साथ उनकी सुरक्षा में लगी टीम भी साइकिल चलाकर ही गुरुकुल तक पहुंची।
आगे गुरुकुल कुरुक्षेत्र की दो इलेक्ट्रिक गाड़ियां चल रही थी। आचार्य देवव्रत ने कहा कि जब तक देश में तेल की स्थिति सामान्य नहीं होती, तब तक वे हवाई जहाज और हेलिकॉप्टर का इस्तेमाल नहीं करेंगे। उनकी अधिकतर यात्राएं ट्रेन, बस और साइकिल से ही होंगी।
उन्होंने कहा कि एशिया और दुनिया के कई हिस्सों में लंबे समय से तनाव और युद्ध जैसे हालात बने हुए हैं। अमेरिका और ईरान समेत कई देशों के बीच चल रहे संघर्ष का असर तेल आपूर्ति पर पड़ा है। इससे भारत में तेल आयात प्रभावित हुआ है। ऐसे समय में हर देशवासी का कर्तव्य बनता है कि वह प्रधानमंत्री के आह्वान को स्वीकार करे और तेल की बचत करे।
राज्यपाल ने कहा कि विदेशी वस्तुओं पर निर्भरता कम करनी होगी और स्वदेशी को अपनाना होगा, ताकि देश आर्थिक रूप से और मजबूत बन सके।
उन्होंने कहा कि उन्होंने गुजरात की 27 यूनिवर्सिटी का कुलाधिपति होने के नाते भी तय किया है कि हर यूनिवर्सिटी में सप्ताह में दो दिन कार फ्री डे घोषित किया हुआ है। प्रधानमंत्री की अपील व उनके ऐसे प्रयासों से जनमानस को प्रेरणा मिलेगी और हम सब मिलकर इस संकट से बाहर निकलेंगे।
वे दिल्ली से कुरुक्षेत्र ट्रेन से आए हैं और वापस भी ट्रेन से ही जाएंगे। वे गुजरात के गांव में रात्रि प्रवास के दौरान सरकारी स्कूलों और अनुसूचित जाति-जनजाति परिवारों में रुकते हैं। वहां जनसभाएं कर लोगों को पशुपालन, गौ आधारित खेती, बच्चों में संस्कार, नशामुक्ति और स्वच्छता के लिए जागरूक करते हैं। राज्यपाल ने कहा कि वे गुजरात में हर सप्ताह गांव-गांव जाकर लोगों से सीधे संवाद करते हैं। गुजरात में सैकड़ों गांवों में वे लगातार प्राकृतिक खेती का संदेश दे रहे हैं। उन्होंने किसानों से प्राकृतिक खेती अपनाने की अपील करते हुए कहा कि देश हर साल यूरिया पर ढाई लाख करोड़ रुपए खर्च करता है। अगर किसान रासायनिक खेती छोड़कर प्राकृतिक खेती अपनाएं तो धरती, पानी और पर्यावरण को बचाया जा सकता है। राज्यपाल की साइकिल यात्रा में उनके साथ ओएसडी डाॅ. राजेन्द्र विद्यांलकार, गौरव आर्य, रामनिवास आर्य सहित साई के खिलाड़ी, आर्य समाज 200 साईकिलिस्ट शामिल हुए।
रेलवे स्टेशन से गुरुद्वारा छठी पातशाही होते हुए गुरुकुल पहुंची साइकिल यात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया। वहीं रेलवे स्टेशन पर राज्यपाल के स्वागत में कविता चैधरी, योगवीर लाम्बा, रामनिवास, समाजसेवी डा. सम्पूर्ण सिंह, मुख्य संरक्षक संजीव आर्य, धर्म सिंह, समाजसेवी पवन गर्ग, डाॅ. नरेन्द्र सिंह आदि शामिल रहे। संवाद
कुरुक्षेत्र। रेलवे स्टेशन से गुरूकुल तक गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत के नेतृत्व में इस तरह
कुरुक्षेत्र। रेलवे स्टेशन से गुरूकुल तक गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत के नेतृत्व में इस तरह