फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: एनआईटी में कल से दो घंटे हड़ताल पर रहेंगे मेस कर्मचारी

Tue, 28 Jul 2026 02:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एनआईटी) में इस बार हॉस्टल के मेस कर्मचारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में 29 जुलाई से रोजाना दो घंटे हड़ताल और धरना देने का ऐलान किया है।
विज्ञापन

इस समय संस्थान में परीक्षाएं चल रही हैं और बड़ी संख्या में छात्र हॉस्टलों में रह रहे हैं। हालांकि मेस कर्मचारियों ने फिलहाल छात्रों के भोजन की व्यवस्था प्रभावित नहीं होने देने का भरोसा दिया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो वे पूर्ण हड़ताल पर जाने को मजबूर होंगे, इससे छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
मेस कर्मचारी संघ के महासचिव मुरली प्रसाद और प्रधान विजय तिवारी ने बताया कि लंबे समय से लंबित मांगों के समाधान के लिए कई बार प्रशासन से आग्रह किया गया, लेकिन कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कर्मचारी 29 जुलाई से प्रतिदिन दो घंटे धरना देंगे। यदि इसके बाद भी मांगें पूरी नहीं होती हैं तो आंदोलन को अनिश्चितकालीन और पूर्ण हड़ताल में बदल दिया जाएगा। कर्मचारियों ने डिप्टी चीफ वार्डन सी.वाई. द्विवेदी को हटाने की मांग भी उठाई है।
कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में अन्य एनआईटी और आईआईटी की तर्ज पर नियमितीकरण, नई बनी बैरकों का आवंटन, चार वर्ष से अधिक सेवा पूरी कर चुके एमटीडब्ल्यू कर्मचारियों को पे-स्केल का लाभ, मूल वेतन के तीन प्रतिशत के आधार पर वार्षिक वेतन वृद्धि, अवकाश अवधि में कार्य करने वाले कर्मचारियों को अतिरिक्त वेतन, सेवानिवृत्ति लाभ, ज्वाइनिंग तिथि के अनुसार इंक्रीमेंट, 12 प्रतिशत सीपीएफ कटौती तथा नॉन-रिफंडेबल फंड की सुविधा शामिल हैं।
मैस कर्मचारी संघ का कहना है कि उनका उद्देश्य छात्रों को असुविधा पहुंचाना नहीं है, लेकिन यदि प्रशासन ने उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो आंदोलन तेज किया जाएगा। ऐसे में परीक्षाओं के बीच संस्थान की व्यवस्थाओं पर भी इसका असर पड़ सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें