कुरुक्षेत्र। केयू के होस्टल मैस वर्कर यूनियन ने मंगलवार को मांगों को लेकर ज्ञापन केयू कुलपति और केयू के कुलसचिव को सौंपा। केयू होस्टल मैस वर्कर यूनियन के प्रधान रजनीश मिश्रा ने बताया कि केयू प्रशासन को सौंपे गए ज्ञापन में हमारी मुख्य मांगों में सभी मैस कर्मचारियों के हितों के लिए 31 मार्च 2017 को श्रम न्यायालय की ओर से कर्मचारियों के पक्ष में एक फैसला आया था, जिसे आज तक केयू प्रशासन ने लागू नहीं किया।
इसके अलावा प्रत्येक वर्ष की तरह वेतन में वृद्धि कि जाए, सभी कर्मचारियों को कोरोना के समय से बकाया एरियर दिया जाए, सेवानिवृत्त के दौरान कर्मचारी को ग्रेच्युटी के हिसाब से रकम देकर कर्मचारी को सम्मान सहित सेवानिवृत्त किया जाए। होस्टल मेस वर्कर यूनियन के महासचिव सुभाष पारचा ने बताया कि मैस कर्मचारियों की मांगें पिछले काफी समय से लंबित हैं जिस ओर केयू प्रशासन ध्यान ही नहीं दे रहा। इस मौके पर उप प्रधान उमाशंकर, कोषाध्यक्ष अमन कुमार दुग्गल, मुख्य सलाहकार सुशील मिश्रा, लेखानिरीक्षक सुशील दीक्षित, सहसचिव मुकेश मिश्रा, प्रैस सचिव कृष्ण चंद सैनी, कार्यकारिणी सदस्य आनंद सिंह, महेश चंद्र,रामसागर, मनिंदर त्रिवेदी सहित अन्य मौजूद रहे।