फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: मेस कर्मचारियों ने कुलपति कार्यालय पर किया प्रदर्शन

Tue, 20 Jan 2026 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। हॉस्टल मेस वर्कर यूनियन ने सोमवार को अपनी मांगों के समर्थन में कुलपति कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान यूनियन प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन कुलपति को सौंपा। ज्ञापन में मेस कर्मचारियों के पक्ष में आए विभिन्न न्यायालयों के फैसलों को तुरंत लागू करने की मांग की गई।
विज्ञापन

यूनियन ने बताया कि 31 मार्च 2017 को माननीय लेबर कोर्ट ने मेस कर्मचारियों के पक्ष में फैसला सुनाया था। इसके बाद नौ जुलाई 2025 को माननीय पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने भी मेस वर्करों के हक में निर्णय दिया। इसके अतिरिक्त 23 दिसंबर 2025 और 31 दिसंबर 2025 को आए हाईकोर्ट के फैसलों को सभी मेस कर्मचारियों पर समान रूप से लागू किए जाने की मांग की गई है।
यूनियन नेताओं ने कहा कि यदि सरकार और विश्वविद्यालय प्रशासन 11 फरवरी तक कोर्ट के इन सभी फैसलों को लागू नहीं करता है, तो होस्टल मेस वर्कर यूनियन 12 फरवरी को हड़ताल में शामिल होगी और आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन

ज्ञापन सौंपने के दौरान यूनियन के उप प्रधान ख्याली राम, मुख्य सलाहकार रजनीश मिश्रा, सहसचिव उमाशंकर, कोषाध्यक्ष अमन कुमार दुग्गल, लेखा निरीक्षक सुशील कुमार दीक्षित, प्रेस सचिव भारत लाल सहित रोबी राणा, महेश चंद, मनोज कुमार, अनिरुद्ध पाल, सुशील मिश्रा सहित पुरुष एवं महिला मेस कर्मचारी मौजूद रहे। यूनियन ने साफ किया कि जब तक न्यायालय के फैसलों का पूर्ण पालन नहीं होता, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें