फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: 44 डिग्री पार पहुंचा पारा, 16 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चली लू

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। गर्मी के तल्ख तेवर जारी है। इससे लोग परेशान हैं। पारा बढ़ने से अब गर्मी के तेवर भी तेज हो गए हैं। तेज धूप और लू के चलते लोगों को दिन भर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को पारा 44 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा तो वहीं 16 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से लू चली। इसके चलते इस सीजन का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया। दोपहर के समय सड़कें सुनसान सी दिखाई दीं तो सार्वजनिक स्थलों पर भी अन्य दिनों की अपेक्षा चहल-पहल बेहद कम रही। अधिकतर लोग घरों में ही दुबके रहे।

हालांकि सुबह से तेज धूप के चलते गर्मी का माहौल बनना शुरू हो गया था। गर्मी से राहत पाने के लिए राहगीर पानी पीकर प्यास बुझाते नजर आए। दोपहर को पारा बढ़ने से गर्मी ने भी अपना प्रचंड रूप दिखाना शुरू कर दिया और लू चलने लगी। लू से बचने के लिए सड़कों से गुजर रहे राहगीर राहत पाने के लिए कपड़ों में मुंह ढककर गुजरते दिखाई दिए।
विज्ञापन


वहीं तेज धूप और गर्मी का असर बाजार में भी नजर आया, जिसके चलते बाजार में भी सन्नाटा पसरा रहा। गर्मी से राहत पाने के लिए दुकानदार पंखों, कूलरों और एसी का सहारा लेते नजर आए। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 44.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि शनिवार को अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार बने हुए है। मौसम विभाग के अनुसार अब पारा बढ़ने से गर्मी का असर बढ़ने के आसार बने हुए है। शनिवार को भी पारा 44 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना बनी हुई है। तेज धूप के चलते गर्मी का असर सुबह से ही देखने को मिलेगा और दोपहर को पारा बढ़ने और लू चलने से गर्मी ज्यादा होने के आसार रहेंगे।
विज्ञापन




पारा बढ़ने और लू चलने से गर्मी बढ़ने की संभावना : डॉ. नसीब सिंह
कृषि विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ डॉ. नसीब सिंह का कहना है कि अगले कुछ दिनों तक अब मौसम पूरी तरह से साफ रहने के आसार बने हुए है। जबकि पारा बढ़ने और लू चलने से गर्मी बढ़ने की संभावना बनी हुई है। दोपहर के समय गर्मी ज्यादा होने पर सफर करने से परहेज करना चाहिए और लू से बचने के लिए ज्यादा से ज्यादा पानी पीना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें