फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसिक तनाव होता जा रहा सामान्य, सही ढंग से संभालना ही वास्तविक रेजिलैंस : जोशी

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। छात्राओं को संबो​धित करते मुख्य वक्ता डॉ. हरदीप लाल जोशी। विज्ञप्ति
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। राजकीय कन्या महाविद्यालय पलवल में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर मनोविज्ञान विभाग और यूथ रेडक्रॉस सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान में मेंटल हेल्थ एंड रेजिलैंस : नीड ऑफ द आवर विषय पर एक्सटेंशन लेक्चर का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


मुख्य वक्ता मनोविज्ञान विभाग के प्रोफेसर एवं चेयरमैन डॉ. हरदीप लाल जोशी ने कहा कि आधुनिक जीवन में मानसिक तनाव सामान्य होता जा रहा है लेकिन इसे सही ढंग से संभालना ही वास्तविक रेजिलैंस है। मानसिक लचीलापन व्यक्ति को कठिन परिस्थितियों में भी टूटने से बचाता है और जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।

उन्होंने कहा कि खुश रहना एक कला है जिसे आत्म-स्वीकार, सकारात्मक सोच और भावनात्मक संतुलन के माध्यम से सीखा जा सकता है। मानसिक स्वास्थ्य को नजरअंदाज करना आज की सबसे बड़ी भूल है, क्योंकि मानसिक रूप से सशक्त व्यक्ति ही जीवन में सफलता और संतुलन दोनों बनाए रख सकता है। डॉ. जोशी ने विद्यार्थियों को तनाव प्रबंधन के सरल और व्यावहारिक उपाय भी बताए, जिससे वे अपने जीवन में शांति और सकारात्मकता बनाए रख सकें।
विज्ञापन


मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. पूनम बागी ने कहा कि ऐसे आयोजन छात्राओं में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और आत्मबल को बढ़ाते हैं। युवाओं में रेजिलैंस विकसित करना आवश्यक है ताकि वे जीवन की चुनौतियों का डटकर सामना कर सकें। कार्यक्रम में प्राचार्या डॉ. गगनदीप कौर, डॉ. बीरेंदर कौर, डॉ. श्रेष्ठा (वाईआरसी काउंसलर), डॉ. वंदना सैनी सीमा सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

कुरुक्षेत्र। छात्राओं को संबोधित करते मुख्य वक्ता डॉ. हरदीप लाल जोशी। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें