कुरुक्षेत्र। परीक्षा नियंत्रक डॉ. अंकेश्वर प्रकाश को ज्ञापन सौंपते कुवि एसएफआई इकाई सदस्य। विज्
कुरुक्षेत्र। एसएफआई(स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया) की कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय इकाई कमेटी ने परीक्षा नियंत्रक को ज्ञापन सौंपा। बताया कि 18 मई को बैचलर्स ऑफ एजुकेशन (बीएड) के पेपर (क्रिएटिंग एंड इन्क्लूसिव स्कूल) एचपीएससी के इतिहास और राजनीतिक विज्ञान सहायक प्रोफेसर पेपर हैं।
दोनों पेपर एक तिथि को होने के कारण इसमें बदलाव किया जाए। सचिव मधुबाला ने बताया कि बीएड द्वितीय वर्ष क्रिएटिंग एंड इन्क्लूसिव स्कूल नामक परीक्षा यूनिवर्सिटी द्वारा निर्धारित डेट शीट के अनुसार नौ मई को होनी थी।
सीमा पर युद्ध की स्थिति को देखते हुए नौ और 10 मई की परीक्षा निरस्त कर दी गई। यूनिवर्सिटी द्वारा अब परीक्षा तिथि 18 मई और 29 मई को निर्धारित की गई है। 18 मई को एचपीएससी के इतिहास और राजनीतिक विज्ञान का सहायक प्रोफेसर पेपर पहले से ही निर्धारित है।
इस कारण काफी संख्या में विद्यार्थी परीक्षा से वंचित हो जाएंगे। उनकी मांग है कि बीएड द्वितीय वर्ष की परीक्षा की तिथि को दोबारा बदला जाए।
परीक्षा नियंत्रक डॉ. अंकेश्वर प्रकाश ने आश्वासन दिया कि किसी भी विद्यार्थी की कोई भी परीक्षा नहीं छूटेगी। इस पर विचार किया जाएगा। संवाद