कुरुक्षेत्र। लघु सचिवालय में उपायुकत कार्यालय के प्रतिनिधि को ज्ञापन सौंपते संत एवं गौभक्त। स्
कुरुक्षेत्र। गो रक्षा सम्मान आह्वान अभियान के तहत संतों व गोवंश प्रेमियों ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और राज्यपाल के नाम उपायुक्त कार्यालय अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। इसमें गो माता को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की मांग की गई।
मोहन नगर चौक से गोप्रेमी लघु सचिवालय पहुंचे। इसमें विभिन्न मठ, मंदिरों, अखाड़ों के संत शामिल हुए और पथ प्रदर्शन निकाला। संयोजक संत राजेंद्र पुरी ने कहा कि धर्मनगरी में पांच लाख से अधिक लोगों के हस्ताक्षर युक्त ज्ञापन प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, मुख्यमंत्री और राज्यपाल के नाम सौंपा गया। हरियाणा गोशाला महासंघ प्रधान जितेंद्र शर्मा, महादेव गोशाला प्रधान सतीश शर्मा, गो रक्षा अभियान के जिलाध्यक्ष निखिल बजाज, अजय, सुरेश जोशी, राजेश, रोहताश, सुल्तान, ललित आदि मौजूद रहे। संवाद