फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: बाईपास हाईवे पर ड्रेनेज सिस्टम बनाने के लिए सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
इस्माईलाबाद। सांसद नवीन जिंदल के पीए बलविंदर को ज्ञापन सौंपते  भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष चिरंजीव
विज्ञापन
इस्माईलाबाद। इस्माईलाबाद में हाईवे 152 बाईपास पर ड्रेनेज सिस्टम बनाने के लिए सांसद नवीन जिंदल के पीए बलविंदर को ज्ञापन सौंप कर मांग रखी गई है। भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष चिरंजीव गर्ग ने कहा कि इस्माईलाबाद में हाईवे 152 बाईपास पर ड्रेनेज सिस्टम न होने के कारण वर्षा के दिनों में खेड़ी गांव, ठसका मीरांजी गांव, गुरुनानक कॉलोनी, ठसका रोड, विकास नगर, राधास्वामी कॉलोनी में जलभराव हो जाता है जिसके चलते लोगों को काफी समस्या का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

अधिक बारिश होने के कारण कई बार तो किसानों की फसल तक बर्बाद हो जाती है। क्षेत्र वासियों की यह समस्या वर्षों पुरानी है। उन्होंने बताया कि हाईवे के साथ ड्रेनेज सिस्टम होने से यहां पर बारिश का पानी जमा नहीं होगा और लोगों को वर्षों पुरानी समस्या से काफी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि ज्ञापन के माध्यम से शहरवासियों की मांग को जल्द से जल्द पूरा करने की मांग रखी गई है। इस मौके पर उनके साथ विनेश शर्मा, विक्रम शर्मा, मनजीत चौधरी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें