फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: ब्लॉक समिति चेयरमैन के खिलाफ सदस्यों ने खोला मोर्चा, प्रशासन को सौंपा अविश्वास प्रस्ताव

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। ब्लॉक समिति थानेसर की चेयरमैन के खिलाफ पार्षदों ने मोर्चा खोल दिया और जिला सचिवालय पहुंचे। जहां उन्होंने सीटीएम डॉ. रमन गुप्ता को शपथ पत्र के साथ अविश्वास प्रस्ताव सौंपा तो वहीं नए चेयरमैन के लिए चुनाव कराने की मांग भी की। सीटीएम ने पूरे मामले से जिला उपायुक्त को अवगत कराने का भरोसा दिया।
विज्ञापन

जिला सचिवालय पहुंचे सदस्यों ने बताया कि ब्लॉक समिति को पांच करोड़ का बजट मिल चुका है लेकिन उनके गांवों में कोई भी विकास कार्य नहीं कराए गए हैं, जिसके चलते गांव के लोग उनसे जवाब मांगते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि समिति चेयरमैन उनके साथ विकास कार्यों में बजट को लेकर मनमानी व भेदभाव कर रही हैं, जिस बारे में वे पहले भी विरोध जता चुके हैं। उन्होंने कहा कि अब वे अपना नया चेयरमैन चुनना चाहते हैं, जिसके लिए चुनाव कराए जाएं। उन्होंने बताया कि समिति में 25 सदस्य है, जिनमें से एक की मौत हो चुकी है तो वहीं 22 सदस्य यहां अविश्वास प्रस्ताव लेकर पहुंचे हैं।



डेढ़ करोड़ के विकास कार्यों के लग चुके हैं टेंडर : शास्त्री
समिति की अध्यक्ष रजनी शर्मा से संपर्क नहीं हो सका लेकिन उनके पति आचार्य राम मेहर शास्त्री का कहना है कि किसी भी सदस्य सदस्य के साथ कोई भेदभाव नहीं किया गया। आचार संहिता के चलते कार्य अटक गए थे जबकि डेढ़ करोड़ के विकास कार्यों के टेंडर लगे हुए हैं। समिति की ओर से सरकार की नीति सबका साथ-सबका विकास के साथ विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। लगाए जा रहे आरोप सही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें