फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: आधा किलो ग्राम अफीम के साथ ट्रक चालक समेत दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सीआईए-दो ने आधा किलो अफीम के साथ ट्रक चालक समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी चालक पुरुषोत्तम कुमार निवासी ढकाला जिला पटियाला व अनिल कुमार निवासी बलवाही जिला सुपोल बिहार ट्रक में अफीम छिपाकर पंजाब जा रहे थे।
विज्ञापन


सीआईए-दो के प्रभारी निरीक्षक मोहन लाल ने बताया कि उनकी टीम जीटी रोड पर उमरी चौक के पास गश्त कर रही थी तभी टीम को गुप्त सूचना मिली कि ट्रक चालक पुरुषोत्तम कुमार व अनिल कुमार लुधियाना से अपने ट्रक में सामान लेकर बिहार, कोलकाता व झारखंड की तरफ जाते हैं। आते हुए वहां से सामान के साथ अफीम छिपाकर लाते हैं। आज भी दोनों अफीम लेकर हरियाणा से होते हुए पंजाब जाएंगे। सूचना पर पुलिस टीम ने उमरी चौक के निकट नाकाबंदी कर निगरानी करनी शुरू कर दी। कुछ देर बाद टीम को मिली सूचना के मुताबिक ट्रक आते दिखाई दिया, जिसे शक के आधार पर रुकवाकर चालक से पूछताछ की। तलाशी लेने पर ट्रक से आधा किलो अफीम बरामद हुई। आरोपियों के खिलाफ थाना सदर थानेसर में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें