फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: अमीन गांव की महक ने राष्ट्रीय वॉलीबॉल में लहराया परचम

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। महक । - फोटो : Samvad
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिले के अमीन गांव की 14 वर्षीय खिलाड़ी महक ने राष्ट्रीय स्तर पर वॉलीबॉल में शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र का नाम रोशन किया। महक ने हाल ही में वॉलीबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित 46वीं सब-जूनियर नेशनल वॉलीबॉल चैंपियनशिप में हिस्सा लिया। यह प्रतियोगिता पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के पोला में आयोजित हुई थी।
विज्ञापन

महक अटैकर की तरह खेलती हैं और बचपन से ही गांव में रहकर खेल की तैयारी कर रही हैं। उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा भी सरकारी स्कूल से प्राप्त की। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने अपनी मेहनत और लगन के दम पर राष्ट्रीय स्तर तक पहुंच बनाई है।

महक की कोच रजनी रोहिला गांव में ही खेल नर्सरी चलाती हैं। उनके मार्गदर्शन में महक ने खेल की बारीकियां सीखीं और लगातार अभ्यास के जरिये खुद को निखारा। कोच का कहना है कि महक में अपार प्रतिभा है और वह भविष्य में बड़े स्तर पर प्रदेश और देश का नाम रोशन कर सकती है।
विज्ञापन


महक के पिता खेती-बाड़ी करते हैं और वह एक साधारण परिवार से ताल्लुक रखती हैं। परिवार के सहयोग और मेहनत के बल पर ही वह इस मुकाम तक पहुंची है। गांव से निकलकर राष्ट्रीय मंच तक पहुंची महक अब अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा बन रही है।

कुरुक्षेत्र। महक ।- फोटो : Samvad

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें