फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: बैसाखी उत्सव की तैयारी शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधियों की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। केडीबी के मेला ग्राउंड में होने वाले बैसाखी उत्सव को लेकर अतिरिक्त उपायुक्त विवेक आर्य ने शनिवार को स्थानीय लघु सचिवालय में शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधियों की बैठक ली। जिला स्तर के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि उन स्कूलों की सूची बनाएं, जोकि महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देंगे। जिला खेल अधिकारी को कहा कि दंगल की तैयारी भी समय रहते पूरी कर ली जाए। पहली बार धर्मनगरी में बैसाखी उत्सव-2026 का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन

आर्य ने शिक्षण संस्थानों के प्रतिनिधियों के साथ एक-एक कर संवाद किया। उन्होंने बताया कि ऐसे मंच विशेष मंच पर बच्चे अपनी प्रतिभा को विराट स्तर पर दिखा सकते हैं। कलाकारों के साथ प्रदेश स्तरीय कई खिलाड़ी भी शामिल होंगे।
हरियाणा की प्राचीन सांस्कृतिक विरासत भी दर्शाई जाएगी। विशेष स्थान निर्धारित किया है। दस्तारबंदी और पगड़ी की प्रतियोगिताएं भी होंगी। खास जुड़ाव पतंगबाजी के साथ होगा। विभिन्न प्रकार की पतंगें देखने को मिलेंगी। पतंगबाजी प्रतियोगिता भी संभावित है। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी विनोद कौशिक सहित अधिकारी और प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें