बाबैन। डिस्कस थ्रो प्रतियोगिता में भाग लेती महिला। संवाद
बाबैन। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से रामसरन माजरा गांव में खंड स्तरीय ग्रामीण महिला खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य तौर पर सरपंच रीना सैनी रहीं। महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी निर्मला रानी ने बताया कि 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में मीनाक्षी पहले स्थान पर रही और कुसुमलता ने दूसरा तथा सुनीता ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
इसी प्रकार 300 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में पायल ने पहला, तमन्ना ने दूसरा और जश्न कौर ने तीसरा स्थान पाया। वहीं 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में मन्नू ने पहला स्थान हासिल किया और प्रीति ने दूसरा तथा मुस्कान ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। पांच किलोमीटर साइकिल दौड़ प्रतियोगिता में रीतू ने पहला स्थान, रीना ने दूसरा और अंजलि ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसी प्रकार म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में रेखा रानी ने पहला स्थान हासिल किया तथा सोनिया ने दूसरा और सविता ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। डिस्कस थ्रो प्रतियोगिता में संतरा ने पहला, मेनका ने दूसरा और ममतेस ने तीसरा स्थान पर हासिल किया।
सरपंच रीना सैनी ने कहा कि भागदौड़ भरी जिंदगी में खेलों में भाग लेने वाली महिलाएं अन्य महिलाओं के मुकाबले न केवल मानसिक एवं बौद्धिक तौर पर ज्यादा स्वस्थ रहती है। बल्कि वे मानसिक तनाव से भी दूर रहती है। प्रदेश सरकार महिलाओं को खेलने के लिए अधिक से अधिक प्रोत्साहित कर रही हैं, ताकि ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाएं भी अच्छी खिलाड़ी बन कर मानसिक तनाव से दूर रह सके। अतिथियों ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर सीडीपीओ निर्मला रानी, सुपरवाइजर पुष्पा देवी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
11सीटीके02 : किला रोड बाजार के सामने बने सार्वजनिक शौचालय के बाहर लगी महिलाओं की लाइन।
11सीटीके02 : किला रोड बाजार के सामने बने सार्वजनिक शौचालय के बाहर लगी महिलाओं की लाइन।
11सीटीके02 : किला रोड बाजार के सामने बने सार्वजनिक शौचालय के बाहर लगी महिलाओं की लाइन।
11सीटीके02 : किला रोड बाजार के सामने बने सार्वजनिक शौचालय के बाहर लगी महिलाओं की लाइन।