फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: रिले रेस में मीनाक्षी, अंजलि, काजल और मानसी प्रथम

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र।  जयराम कन्या महाविद्यालय में आयोजित वार्षिक खेलकूद महोत्सव विजेता छात्रा को सम्म​न
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सेठ नवरंग राय लोहिया जयराम कन्या महाविद्यालय में चल रहे दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद महोत्सव का शुक्रवार को समापन हुआ। मुख्य अतिथि के तौर पर जिला परिषद की अध्यक्षा कंवल जीत कौर ने शिरकत की। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सुदेश रावल ने खेलकूद महोत्सव में 100 मीटर, 200 मीटर, रिले रेस चार गुना 100 मीटर, शॉट पुट, डिस्कस थ्रो, थ्री लेग रेस, बोरी रेस, लंबीकूद और लेमन रेस आयोजित की गई।
विज्ञापन

प्रतियोगिताओं में चार गुना 100 मीटर रिले रेस में मीनाक्षी, अंजलि, काजल, मानसी प्रथम, तान्या, आरजू, सलोनी, प्रज्ञा द्वितीय तथा तमन्ना, नंदिनी, पोमिता व कविता तृतीय स्थान पर रही। 100 मीटर रेस में प्रज्ञा प्रथम स्थान पर, खुशी द्वितीय स्थान पर, काजल तृतीय स्थान पर रही। 200 मीटर रेस में कविता प्रथम, प्रज्ञा द्वितीय, आरजू तृतीय स्थान पर रही।
डिस्कस थ्रो में काजल प्रथम, कविता द्वितीय, प्रज्ञा तृतीय स्थान पर रही। बोरी रेस में अंजलि प्रथम, सुखविंदर द्वितीय, आकांक्षा तृतीय स्थान पर रही। शॉट पुट में अमृता प्रथम, कविता द्वितीय, सलोनी तृतीय स्थान पर रही। थ्री लेग रेस में आरजू प्रज्ञा प्रथम, काजल कीर्ति द्वितीय, पोमिता तमन्ना तृतीय स्थान पर रही। लंबी कूद में काजल प्रथम, प्रज्ञा द्वितीय, कविता तीसरे स्थान पर रही। पीजी योगा की छात्रा कुमारी काजल को बेस्ट एथलीट चुना गया। इस अवसर पर सभी अतिथियों की भी रेस कराई गई। इस दौरान श्री जयराम शिक्षण संस्थान के निदेशक एसएन गुप्ता, जयराम सैनिक स्कूल के प्रशासनिक अधिकारी सुरेश कुमार सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें