संवाद न्यूज एजेंसी
पिहेवा। उपमंडल पिहोवा के अंतर्गत आने वाली 69 पंचायतों के सरपंच पद व पंच पद के लिए नामांकन प्रक्रिया समाप्त हो गई है। प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित कर दिए गए और प्रत्याशी चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। ग्राम पंचायत बाखली खुर्द, धूलगढ़, जुरासी खुर्द, मदनपुर, डेरा फतेह सिंह, लोहार माजरा, सिंघपुरा, जुलमत के सरपंच निर्विरोध चुने गए। वहीं गांव थाना में सरपंच पद के लिए 17 नामांकन भरे गए। छटनी के बाद यहां सबसे ज्यादा 16 प्रत्याशी चुनाव के लिए मैदान में हैं।
गांव अधोया में चार प्रत्याशी, अरुणाय में तीन, अरनैचा में छह, असमानपुर में आठ, बाखली कलां में छह, बटहेड़ी में 10, भेरियां में छह, भोर सैयदां में छह, बीबीपुर कलां में चार, बिलोचपुरा में चार, बोढा में 10, बोधनी में 10, चनालहेड़ी में 12, छैलों में पांच, छज्जूपुर में चार, चुनिया फार्म में चार, डेरा नानकपुरा में चार, धनीरामपुरा में पांच, दीवाना में नौ, गुलेड़वा में छह, गढ़ी लांगरी में पांच, गढ़ी रोड़ान में चार, गढ़ी सिंघा में पांच, गुलडेहरा में नौ, गुमथला गढू में नौ, हमीरा फार्म में छह प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
वहीं हरीगढ़ भोरख में पांच, हेलवा में चार, इस्हाक में आठ, जखवाला में सात, झिवरहेड़ी में चार, जुरासी कलां में चार, ककराला गुजरान में छह, कलसा में चार, कराह साहिब सात, खेड़ी शीशगरां में चार, मांगना में 10, मोहनपुर में छह, मोरथली में पांच, मुकीमपुरा में आठ, मुर्तजापुर में पांच, नीमवाला में नौ, रामगढ़ रोड में आठ, रत्नगढ़ ककराली में सात, रुआं में चार, स्याणा सैदां खुर्द में छह, सैसां में पांच, संधोला में पांच, संधोली में सात प्रत्याशी चौधर के लिए लड़ रहे हैं।
इसी प्रकार सरस्वती खेड़ा में पांच, सरस्वती खेड़ा कॉलोनी में छह, सारसा में नौ, सतोड़ा में पांच, स्योंसर में सात, शाहपुर में तीन, स्याणा सैदां में छह, सुरमी में चार, तलहेड़ी में तीन, थाना में 16, थेमलबोढ़ा में पांच, टीकरी में सात, ट्यूकर में चार प्रत्याशी सरपंच पद के लिए मैदान में है। ट्यूकर, मुकीमपुरा, सरस्वती खेड़ा कॉलोनी इन गांवों की नई पंचायतें बनने के कारण इन तीनों गांवों में पहली बार सरपंच पद के लिए चुनाव होगा। सरपंच पद के लिए मतदान 12 नवंबर को होगा।