कुरुक्षेत्र। मथाना का आयुर्वेदिक औषधालय 14 साल से एक पुराने पशु अस्पताल में चल रहा है। इसकी भी इमारतें जर्जर हालत में हैं। चिकित्सक भी भय के साए में इलाज करने को मजबूर हैं। नया निर्माण तो दूर, जर्जर होती इमारतों की मरम्मत तक की सुध नहीं ली गई। आए दिन कहीं न कहीं से परतें उखड़ रही हैं। औषधालय में बारिश के दौरान हालात और चिंताजनक हो जाते हैं। लैंटर और दीवारों से लगातार पानी औषधालय के कमरों और किचन में आता है। इसके कारण जलभराव, सीलन और फंगस की समस्या से जुझना पड़ता है।
आयुष विभाग के अंतर्गत आयुर्वेदिक औषधालय मथाना को गांव के भीतरी क्षेत्र से निकालते हुए वर्ष 2012 के आसपास पशु अस्पताल की जगह में शिफ्ट किया गया था। कुछ वर्ष बाद इमारत कमजोर पड़ने लगी। औषधालय की मरम्मत के लिए पिछले पांच साल में आठ से 10 बार संबंधित अधिकारियों को लेटर भेजे जा चुके हैं लेकिन अधिकारियों ने गंभीरता नहीं दिखाई। दीवारों में दरारें, प्लास्टर का उतरना और लेेंटर को दरकता देख स्थानीय स्टाफ ने परेशान होकर निजी कोष से राशि जुटाकर कई बार मरम्मत कराई लेकिन कुछ वक्त के बाद फिर से वही हालात बनते गए।
डीजी आयुष ने कराया औषधालय का निरीक्षण
डीजी आयुष ने फरवरी में यहां टीम भेजकर दौरा भी कराया था। इसके तहत निरीक्षण के साक्ष्य उच्चाधिकारियों को भेजे गए लेकिन दो माह बाद भी कोई सुधार देखने को नहीं मिला। वर्तमान स्थिति के अनुसार इमारत को काले पेंट से ढक दिया गया है।
बिल्डिंग जर्जर होती जा रही, समय रहते हो जीर्णोद्धार : डॉ. मीनाक्षी
एएमओ डॉ. मीनाक्षी ने कहा कि आयुर्वेदिक औषधालय की इमारत के हालात ठीक नहीं हैं। बिल्डिंग जर्जर होती जा रही है। पुराने होते निर्माण में कब-कहां क्या दिक्कत आ जाए, कुछ पता नहीं चलता। दीवारों में दरार आने के अलावा लेंटर भी कई जगह से दरक चुका है। ऐसे में मरीजों के साथ चिकित्सकों के लिए भी खतरा है। होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी स्मृति गुप्ता ने अपील करते हुए कहा कि समय रहते जीर्णोद्धार हो जाए तो सुकून से इलाज कर पाएंगे।
एस्टीमेट भेजा, अप्रूवल का इंतजार : डॉ. मंजू
जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. मंजू शर्मा ने कहा कि मरीजों की सुविधा और सुरक्षा के लिए औषधालय की मरम्मत जल्द कराई जाएगी। एस्टीमेट बनाकर उच्चाधिकारियों को भेजा गया है। अभी वहां से अप्रूवल नहीं मिली। जगह के संबंध में कुछ तकनीकी पहलू भी हैं जिसके तहत संबंधितों से विचार-विमर्श चल रहा है।
कुरुक्षेत्र। आयुर्वेदिक औषधालय मथाना में होम्योपैथिक रूम के साथ लगता खस्ताहाल किचन। संवाद- फोटो : संवाद