फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन, परिणय सूत्र में बंधे 22 जोड़े

विज्ञापन
शाहाबाद। सामूहिक विवाह समारोह में नवविवाहित जोड़ों के साथ मुख्यतिथि। विज्ञप्ति
विज्ञापन
शाहाबाद। ऋषि मार्कण्डेय प्राकट्य दिवस एवं शरद पूर्णिमा के अवसर पर श्री मारकंडेश्वर मंदिर प्रांगण में मंगलवार को 63वां सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। इसमें 22 जोड़ों का विवाह संस्कार वैदिक रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न कराया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में सिचेम इंडिया लिमिटेड, चंडीगढ़ के एमडी रंजन जैन मुख्य अतिथि के रूप में पधारे। साथ ही ज्योति एंटरप्राइजेज, तरावड़ी के एमडी अनिल गुप्ता अति विशिष्ट अतिथि रहे। विशिष्ट अतिथियों में नरेंद्र गर्ग बल्ला, राममूर्ति धीमान, चहल मगो, मनप्रीत सिंह कालड़ा, हरमीत तुली, हेमंत तुली, जोगिंदर पाल जैन, श्याम लाल पोपली, महेंद्र पोपली और शगन लाल गुंबर शामिल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता एनआरआई सतपाल वर्मा ने की। समारोह के दौरान नवविवाहित जोड़ों को घरेलू उपयोग की सामग्री भेंट की गई, ताकि वे अपना गृहस्थ जीवन सुगमता से प्रारंभ कर सकें।
इसके अतिरिक्त समाजसेवा की भावना को आगे बढ़ाते हुए जरूरतमंद व्यक्तियों को 14 ट्राई साइकिल, व्हीलचेयर और 30 श्रवण यंत्र भी वितरित किए गए। मुख्य अतिथि रंजन जैन ने मंदिर सभा की इस सामाजिक पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में एकता, सहयोग और सेवा भावना को प्रोत्साहित करते हैं। सभा के प्रधान ऋषिराज गंभीर ने बताया कि अब तक मंदिर सभा के माध्यम से 1813 जोड़ों का विवाह करवाया जा चुका है और यह सेवा भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगी। उन्होंने घोषणा की कि अगला सामूहिक विवाह समारोह अगले वर्ष 26 मार्च को आयोजित किया जाएगा।

शाहाबाद। सामूहिक विवाह समारोह में नवविवाहित जोड़ों के साथ मुख्यतिथि। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें