फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: जरूरतमंद बेटियों का करवाया गया सामूहिक विवाह

विज्ञापन
विज्ञापन
पिहोवा। महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में संगमेश्वर महादेव मंदिर अरुणाय की ओर से जरूरतमंद परिवारों के सात लड़कियों की सामूहिक शादियां करवाई गई। मंदिर के महंत विश्वनाथ गिरी ने कहा कि संस्था सामाजिक कार्यों के लिए सदैव अग्रणी है। पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के सचिव एवं अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रविंद्र पुरी के मार्गदर्शन में प्रत्येक वर्ष बेटियों की शादी एवं मेडिकल शिविर लगाया जाता है।
विज्ञापन

सेवादल के प्रबंधक भूषण गौतम ने बताया कि कार्यक्रम में जिला परिषद की चेयरपर्सन कंवलजीत कौर की ओर से प्रतिनिधि परमजीत गुमथला व डॉ. अवनीत सिंह वड़ैच ने हिस्सा लिया। जिला परिषद चेयरपर्सन की तरफ से संस्था को पांच हजार लीटर का पानी का टैंकर भी भेंट किया गया। सेवादल प्रबंधक भूषण गौतम ने बताया कि वीरवार को 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ के दर्शन किए। उन्होंने बताया कि आठ मार्च को महाशिवरात्रि पर विशाल मेला लगाया जाएगा, जिसमें दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। इसकी सारी तैयारी मंदिर की ओर से पूरी कर ली गई है। इस मौके पर पंडित शंभू दत्त गौतम, रमणीक सिंगला, अंशुल बंसल, लाभ सिंह, सतीश शर्मा, गोल्डी शर्मा सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें