शाहाबाद। शनिवार को जीटी सड़क पर त्यौडा थेह के पास एक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत हो गई। अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर मौके से भाग गया। मृतक की पहचान अंबाला जिला के साहा फुलेल माजरा गांव के शिव कुमार के रूप में हुई। शिव कुमार राज मिस्त्री का ठेकेदारी कार्य करते थे और किसी काम से निसिंग जा रहे थे। सूरज ढाबा के पास अज्ञात वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मारी। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस और एंबुलेंस पहुंची। शव नागरिक अस्पताल शाहाबाद ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित किया गया। मृतक के भाई सुखदेव की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस आसपास लगे निगरानी कैमरों की फुटेज खंगालकर जांच कर रही है।