फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: नकाबपोश बदमाशों ने आधी रात में लाडवा को गोलियों की तड़तड़ाहट से दहलाया

विज्ञापन
लाडवा। मकान के अंदर फायरिंग से पहले फेंकी गई पर्ची। सीसीटीवी - फोटो : जिला चिकित्सालय परिसर में बिलखते परिजन।
विज्ञापन
लाडवा। बुधवार रात करीब 12:30 बजे लाडवा कस्बे की अग्रवाल काॅलोनी में दो नकाबपोश बदमाश बाइक पर सवार होकर पहुंचे और हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध हिमालयन ग्रुप ऑफ काॅलेज संचालक रजनीश बंसल के आवास पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हमलावरों ने करीब 23 राउंड गोलियां दागीं। इनमें से 18 खाली कारतूस पुलिस को मौके से बरामद हुए। गोलियों से घर की बालकनी के शीशे चकनाचूर हो गए और दीवारें गोलियों के निशानों से भर गईं। गनीमत रही कि इस वारदात में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।
विज्ञापन


घटना के समय घर में सिर्फ संभालखा गांव के रहने वाले घरेलू सहायक ओम प्रकाश थे। वे पिछले 40-45 साल से बंसल परिवार के पास रह रहे हैं। वे पहले तल पर सो रहे थे। अचानक धमाकों की आवाज सुनकर वे उठे और खिड़की से झांककर देखा तो दो नकाबपोश युवक घर की ओर मुंह करके लगातार गोलियां चला रहे थे। वे डर के कारण कमरे में ही दुबक गए। फायरिंग थमने के बाद उन्होंने तुरंत पड़ोसी प्रदीप कुमार को फोन किया, जिन्होंने डायल-112 पर सूचना दी।
सीसीटीवी फुटेज में पूरी घटना कैद हो गई है। फुटेज में साफ दिख रहा है कि एक बदमाश बाइक से उतरकर घर के गेट के ऊपर से एक पर्ची अंदर फेंकता है। इसके तुरंत बाद वह पिस्तौल निकालकर फायरिंग शुरू कर देता है। कुछ ही क्षणों में उसका साथी बाइक लेकर आता है और दोनों मिलकर गोलियों की बौछार करते हुए भाग जाते हैं। फायरिंग के बाद पड़ोसी वीरेंद्र कुमार के आंगन में भी खोल बिखरे मिले। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। डीएसपी निर्मल सिंह, थाना प्रभारी गुरनाम सिंह, सीआईए टीम और फॉरेंसिक विशेषज्ञों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पूरे इलाके में नाकाबंदी की गई लेकिन बदमाश भागने में सफल रहे। पुलिस आशंका जता रही है कि गोलीबारी करने वाले बदमाश नोनी राणा गैंग से जुड़े हो सकते हैं। नोनी राणा गैंग के गुर्गे लाडवा में पहले भी कई गोलीबारी की वारदातों को अंजाम दे चुके हैं।
विज्ञापन

प्रतीत हो रहा रंगदारी का मामला : गुरनाम सिंह
थाना प्रभारी गुरनाम सिंह ने बताया कि मामला रंगदारी का प्रतीत होता है। रजनीश बंसल को पिछले साल कई बार धमकी भरे फोन आए थे। इसके बाद उन्हें पंचकूला-चंडीगढ़ में सुरक्षा प्रदान की गई थी। रजनीश बंसल 13 अप्रैल को लाडवा आए थे और 14 अप्रैल की सुबह चंडीगढ़ लौट गए थे। पुलिस रंगदारी, व्यक्तिगत दुश्मनी और अन्य संभावित एंगलों से जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज और बरामद खाली कारतूसों के आधार पर तकनीकी विश्लेषण चल रहा है। हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमें लगाई गई हैं।
रजनीश बंसल को पहले भी मिल चुकी धमकियां
जनवरी 2025 में भी रजनीश बंसल को धमकी मिली थी और प्रशासन ने सुरक्षा मुहैया कराई थी। हाल ही में अज्ञात कारणों से उनकी सुरक्षा वापस ले ली गई थी। बंसल परिवार मुख्य रूप से चंडीगढ़ में रहते हैं और लाडवा स्थित घर की देखभाल के लिए नौकर ओम प्रकाश को रखा हुआ है। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से बदमाशों को जल्द पकड़ने और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की मांग की है।

लाडवा। मकान के अंदर फायरिंग से पहले फेंकी गई पर्ची। सीसीटीवी- फोटो : जिला चिकित्सालय परिसर में बिलखते परिजन।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें