फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्तव्य व ईमानदारी के साथ शहीदों के सपने को पूरा करें: कुलपति

Thu, 28 Jan 2016 12:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
 इस अवसर पर बच्चों ने देशभक्ति कार्यक्रमों की प्रसतुति दी। कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के विकास यात्रा की कहानी दूरदर्शन पर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के 60 वर्षों की विकास यात्रा की कहानी 28 जनवरी को प्रात: 7.30 बजे दूरदर्शन पर प्रसारित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में केयू कुलपति हरदीप कुमार आईएएस का विशेष साक्षात्कार दिखाया जाएगा।
विज्ञापन

वहीं रेलवे प्रशासन व उत्तर रेलवे भारत स्काउट व गाईड की ओर से रेलवे स्टेशन पर भी तिरंगा फहराया गया, लेकिन यहां भीड़ नहीं जुटने दी गई। रेलवे मंत्रालय की ओर से आंतकवादी घटनाओं की आशंका के चलते स्टेशन प्रशासन को निर्देश जारी किए गए थे कि स्टेशन पर ध्वजारोहण किया जाए, लेकिन समारोह के लिए ज्यादा और लंबे समय तक भीड़ न जुटाएं। इन निर्देशों के चलते ही स्टेशन अधीक्षक मंगलदास ने यहां राष्ट्रीय झंडा फहराया।

वही श्रीमद्भागवद गीता प्राथमिक विद्यालय बालघर में गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विद्या भारती के सह संगठन मंत्री रवि कुमार व पूर्व छात्रा श्रुति ढांग मुख्यातिथि के तौर पर उपस्थित रहे। श्रुति ढांग ने ध्वजारोहण किया। उड्डयन केयर संस्था की ओर से गणतंत्र दिवस के अवसर पर सेठ बनारसी दास शिक्षण महाविद्यालय में वर्कशाप का आयोजन किया गया, जिसमें कुरुक्षेत्र, करनाल व पानीपत के शिक्षण संस्थानों में अध्यनरत 115 छात्राओं ने भाग लिया।
विज्ञापन


राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) कुरुक्षेत्र में 67वां गणतंत्र दिवस अत्यन्त हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक प्रो.आनंद मोहन ने ध्वजारोहण किया।
समारोह में संस्थान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 8 गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों सीमा अरोड़ा, ओमप्रकाश अनेजा, पद्म शर्मा, शांति देवी, श्रीराम सिंह, एस.के. बिश्वास, बलबीर सिंह व सुभाष को संस्थान के नदेशक प्रो. आनन्द मोहन द्वारा नकद् पुरस्कार व मैरिट प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। 

पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन
गीता निकेतन आवासीय विद्यालय में बुधवार को गणतन्त्र दिवस एवं वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथि विद्यालय की पूर्व छात्रा तमन्ना ने ध्वजारोहण के साथ किया। इस अवसर पर लगभग 750 विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। वहीं गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में सेक्टर-13 स्थित कांग्रेस भवन में वरिष्ठ कार्यकर्ता सतप्रकाश गुप्ता द्वारा तिरंगा फहराया गया।

अमीन में एमबीबीएस छात्रा ने फहराया झंडा
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अमीन में गांव की बेटी व अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस प्रथम वर्ष की छात्रा ज्योति चौहान ने विद्यालय प्रांगण में तिरंगा फहराया व गांव के सरपंच पुनर्वसु चौहान मुख्यातिथि रहे। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।

कैलिफार्निया के प्रोफेसर ने फहराया झंडा
धर्मजीवी संस्थान में 67वें गणतंत्र दिवस पर कैलिफोर्निया की स्टेनफोर्ड यूनिविर्सिटी के प्रोफेसर विलियम जी ट्रेने ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान उनके साथ डिपार्टमैंट ऑफ हायर एजूकेशन दिल्ली से प्रोफेसर निधि सडाना मुख्यातिथि भी रहे।
वहीं नवयुग सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 67 वां गणतंत्र दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। प्रधानाचार्य बीडी गाबा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और उपस्थित अध्यापकों एवं छात्रों ने भी तिरंगे को सलामी दी।

सैनिकों के जज्बे को सलाम
अग्रसेन पब्लिक स्कूल 67वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल सोसाइटी के चेयरमैन मूलचंद गुप्ता ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। प्राइमरी विंग के बच्चों ने आर्मी एक्शन गीत (शान से चले हम) गाकर देश के सैनिकों के जज्बे को सलाम किया।

 परेड में गर्ल्स गाईड की टुकड़ी रही प्रथम
पिहोवा। एसडीएम डॉ. किरण सिंह ने अनाजमंडी के प्रांगण में उपमंडल स्तर पर आयोजित 67वें गणतंत्र दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रह्र्री। एसडीएम ने स्वतंत्रता सेनानी व वीरांगणाओं तथा परिजनों में जगीर सिंह, सुरजीत कौर, करतार कौर, हरनाम कौर, शांति देवी व करतार सिंह को सम्मानित भी किया।
गणतंत्र दिवस समारोह में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक  विद्यालय की गर्ल्स गाईड की टुकड़ी प्रथम स्थान पर रही। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय से एनएसएस की टुकड़ी को द्वितीय  रही। वहीं विभिन्न विभागों की ओर से झांकियां निकाली गईं। जिनमें कृषि विभाग की झांकी को प्रथम, स्वास्थ्य विभाग की झांकी को द्वितीय व महिला एवं बाल विकास विभाग की झांकी को तृतीय स्थान दिया गया।

एसडीएम गणतंत्र दिवस पर किया ध्वजारोहण,
शाहाबाद। एसडीएम हवा सिंह ने 67वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण किया। आर्य कन्या महाविद्यालय परिसर में आयोजित इस समारोह में एसडीएम ने ध्वजारोहण किया और पुलिस व एनसीसी की टुकड़ी ने परेड कर सलामी दी। स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को भी सम्मानित किया गया। इसके अलावा आर्य कन्या महाविद्यालय, एमएन कॉलेज, सतलुज सीनियर सकेंडरी स्कूल, डीएवी शताब्दी पब्लिक स्कूल, रूकमणि आर्य पब्लिक स्कूल, डीएवी रामप्रसाद पब्लिक स्कूल, डिवाईन पब्लिक स्कूल, विश्वास पब्लिक स्कूल,अल्पाईन पब्लिक स्कूल, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में भी गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया।

सम्मानित हुए कर्मचारी बने चर्चा का विषय
गणतंत्र दिवस पर आयोजित समारोह में 59 कर्मचारियों व अधिकारियों को सम्मानित किया गया। इतनी संख्या में सम्मानित हुए कर्मचारी चर्चा का विषय रहे। सबसे हास्यास्पद तो उन अध्यापकों  को सम्मानित करना रहा जिन स्कूलों के परिणाम मात्र 5 से 24 प्रतिशत तक ही रहे। एक वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य ने नाम न छापने की शर्त पर कहा कि लगातार उपलब्धियों के बावजूद उन्हें आज तक एक भी ऐसा प्रशस्ति पत्र नहीं मिला और ना ही उनसे इस तरह के नाम मांगे गए। इस बात की हैरानी है कि कैसे कुछ व्यक्ति हर बार 15 अगस्त और 26 जनवरी पर सम्मानित हो जाते हैं। इस बारे में एसडीएम हवा सिंह का कहना है कि शिक्षा विभाग से नाम मंगवाए गए थे और इस बारे उन्हें नहीं पता। उन्होंने कहा कि यदि ऐसा हुआ है तो गलत है और वह जल्द ही इस मामले की जांच करवाएंगे और कार्रवाई भी होगी। वहीं सेक्टर-13 में इलाहाबाद बैंक कुरुक्षेत्र शाखा के वरिष्ठ प्रबंधक जेएस बेरवाल की अध्यक्षता में बैंक परिसर में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया।वहीं, सेक्टर-17 स्थित आयकर कार्यालय में गणतंत्र दिवस मनाया किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें