फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लाडवा में विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगा दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
साईं कॉलोनी में एक विवाहिता ने संदिग्ध हालात में पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी। मृतका की शिनाख्त 23 वर्षीय सीमा पत्नी विनोद राव के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस और सीन ऑफ क्राइम की टीम ने साक्ष्य जुटाए। इसके पश्चात शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एलएनजेपी अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया है। रविवार को मृतका के शव का चिकित्सकों के पैनल द्वारा पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार साईं कॉलोनी में किराये के मकान में रह रही सीमा ने संदिग्ध हालात में अपने ही मकान के निकट खाली प्लॉट में खड़े पेड़ पर चुन्नी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। हालांकि समाचार लिखे जाने के आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सकता। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई थी। बताया गया है कि मृतका के परिजन देर शाम लाडवा पहुंचे। जांच अधिकारी विजय का कहना है कि मृतका के परिजनों के ब्यान दर्ज किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें