गांव अंटहेड़ी में संदिग्ध जहरीला पदार्थ निगलने से एक विवाहिता की मौत हो गई। पुलिस ने महिला के पिता की शिकायत पर इत्तेफाकिया रपट दर्ज करके शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया।
थाना बाबैन पुलिस को दिए अपने बयान में अजमेर सिंह वासी स्याणा सैयदां ने कहा कि उसकी बेटी कविता की शादी अंटहेड़ी में हुई थी। उसकी बेटी की इन्फेक्शन की दवा चल रही थी। इन्फेक्शन की दवा का सेवन करने के दौरान उसने कोई एक्सपायरी दवा खा ली, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। इसी अवस्था में उसे अस्पताल दाखिल कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बयान पर 174 की कार्रवाई करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। बाबैन थाना प्रबंधक सीमा कुमारी ने बताया कि पुलिस को एक महिला के जहरीला पदार्थ निगलने से मौत की सूचना मिली थी। पुलिस ने पिता के बयान पर इत्तेफाकिया कार्रवाई की है। वहीं मौत के कारणों की जांच के लिए विसरा जांच के लिए मधुबन लैब भेजा है। उसकी रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।