फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: घरेलू विवाद में विवाहिता की जहर निगलने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। घरेलू विवाद के बाद एक विवाहिता ने जहर निगल लिया जिससे उसकी मौत हो गई। मृतका की पहचान अढ़ोण गांव की 35 वर्षीय सुमन देवी के रूप में हुई है। रक्षाबंधन पर मायके से ससुराल लौटते समय उसकी अपने पति के साथ नोक-झोंक हो गई और घर लौट कर पति की बातों से आहत सुमन ने रविवार को बंद कमरे में जहर निगल लिया।
विज्ञापन

आनन-फानन में सुमन को ससुराल पक्ष के लोगों ने शहर के निजी अस्पताल में पहुंचाया और दो दिन तक वहां पर वह जिंदगी और मौत के बीच लड़ती रही। मंगलवार अलसुबह उसकी अस्पताल में मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के बाद मायके पक्ष के परिजनों को सौंप दिया।
पुलिस को दी शिकायत में मृतक के पिता कैथल जिले के फर्श माजरा गांव के प्रेम चंद ने बताया कि सुमन को उसका पति कुलदीप काफी दिन से परेशान कर रहा था। वह मारपीट करके दहेज लाने का दबाव बनाता था। रक्षाबंधन के त्योहार पर सुमन अपने मायके राखी बांधने आई थी और शाम को अपने पति के साथ वापस ससुराल के लिए निकल गई। इसी बीच कुलदीप ने ससुराल में अपने मान-सम्मान में कमी का हवाला देते हुए सुमन को ताने देने शुरू कर दिए। उसने आहत होकर जहर निगल लिया।
विज्ञापन

मामले के जांच अधिकारी एसआई महेंद्र सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी पति कुलदीप को गिरफ्तार कर अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। मामले में गहन जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें