फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: करवाचौथ के दिन विवाहिता ने दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। करवाचौथ के दिन शुक्रवार को सुबह करीब 4:30 बजे शाहाबाद के माजरी मोहल्ले से एक दुखद घटना सामने आई है। 32 वर्षीय विवाहिता अंजू ने अपने घर में साड़ी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। अंजू की शादी 2015 में सचिन कुमार से हुई थी, जो एक स्थानीय कपड़े की दुकान पर काम करता है। दंपती के दो बच्चे, आठ वर्षीय बेटी गुड्डू और छह वर्षीय बेटा आदित्य है।
विज्ञापन

अंजू की सौतेली मां रानी के अनुसार अंजू पिछले दो महीनों से मानसिक रूप से परेशान थी। शुक्रवार सुबह अंजू का पति सचिन रानी के घर पहुंचा और उसने अंजू की गंभीर हालत की जानकारी दी। बाद में सचिन ने बताया कि अंजू ने घर का दरवाजा बंद कर आत्महत्या कर ली है। रानी और परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे तो अंजू का शव साड़ी से लटका मिला।
थाना शाहाबाद प्रभारी सुनील वत्स ने बताया कि परिजनों के शक के चलते पुलिस ने चिकित्सकों के पैनल से शव का पोस्टमार्टम करवाया है। रानी के बयान के आधार पर इत्तेफाकिया रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यदि कुछ संदिग्ध पाया गया तो आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें