फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ बनाने में अहम भूमिका निभाती है मार्केट कमेटी : सैनी

विज्ञापन
बाबैन। मार्किट कमेटी के नवनियुक्त चेयरमैन जसविंद्र सिंह जस्सी हमीदपुर पदभार ग्रहण करते हुए। संव
विज्ञापन
बाबैन। मार्केट कमेटी में शुक्रवार को नवनियुक्त चेयरमैन जसविंद्र सिंह जस्सी हमीदपुर और वाइस चेयरमैन जगदीश ढिंगड़ा ने शुक्रवार को पदभार ग्रहण किया। राज्य बाल विकास परिषद की वाइस चेयरपर्सन सुमन सैनी ने पदाधिकारियों व नवनियुक्त सदस्यों को पदभार ग्रहण करवाया। सुमन सैनी ने कहा कि मार्केट कमेटी किसानों की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ बनाने में अहम भूमिका निभाती है। उन्होंने कहा कि मंडियों के सुचारू संचालन से ही किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिलता है।
विज्ञापन

उन्होंने सभी पदाधिकारी व सदस्यों से आह्वान किया कि वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से किसानों की सेवा में जुट जाएं, ताकि सरकार के किसानों के हितों में लिए गए फैसलों को सही अमलीजामा पहनाया जा सके।
नवनियुक्त चेयरमैन जसविंद्र सिंह जस्सी व वाईस चेयरमैन जगदीश ढींगरा ने कहा कि वे किसानों की हर समस्या को प्राथमिकता से हल करेंगे और मंडी के विकास के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। इस अवसर पर पशुधन विकास बोर्ड के चेयरमैन धर्मवीर मिर्जापुर, मार्केट कमेटी के सचिव गुरमीत सिंह सैनी, मंडल प्रधान विकास शर्मा, गुढ़ा मंंडल के प्रधान नरेंद्र दबखेड़ा, सरपंच संजीव सिंगला, सैनी समाज सभा के प्रधान गुरनाम सिंह उदारसी, समाजसेवी अमित सैनी पोंकी, सुभाष धुराला, सरपंच एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष जितेंद्र, खैरा सहित अनेक अधिकारी उपस्थित रहे।

बाबैन। मार्किट कमेटी के नवनियुक्त चेयरमैन जसविंद्र सिंह जस्सी हमीदपुर पदभार ग्रहण करते हुए। संव

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें