फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: मार्कंडा क्लब ने सिंह वॉरियर्स को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहाबाद। फीनिक्स क्रिकेट ग्राउंड में शनिवार को खेले गए प्रथम सैटरडे फीनिक्स कॉरपोरेट क्रिकेट टूर्नामेंट के लीग मुकाबले में मार्कंडा क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिंह वॉरियर्स को 114 रन से हरा दिया।
विज्ञापन

सात नवंबर को खेले गए 20 ओवर के मुकाबले में मार्कंडा क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट के नुकसान पर 170 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिंह वॉरियर्स की टीम 10.2 ओवर में 56 रन पर ऑलआउट हो गई। मार्कंडा क्लब की ओर से परवीन कनिपला ने 26 गेंदों पर चार चौकों और एक छक्के की मदद से 35 रन बनाए।
अंकित माजरा ने 17 गेंदों पर 33 और हर्षित ने 18 गेंदों पर 31 रन की पारी खेली। विनय नरवाल ने 15, हेमंत कुमार ने 11 और रिकी ने 10 रन का योगदान दिया। सिंह वॉरियर्स की ओर से गुरजीत सांगवान, रवि राणा, सुमित और अंकित सुधपुर ने दो-दो विकेट हासिल किए।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करते हुए सिंह वॉरियर्स के बल्लेबाज मार्कंडा क्लब के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सके। सुनील ने 13, प्रीतम सिंह ने नाबाद 13 और सुमित ने 10 रन बनाए।
गेंदबाजी में विजय काजल ने चार ओवर में 19 रन देकर चार विकेट झटके। परवीन कनिपला ने चार ओवर में 14 रन देकर चार विकेट हासिल किए, जबकि करण संगरोहा ने दो विकेट लेकर टीम की जीत सुनिश्चित की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें