फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: 14 ग्राम चिट्टा के साथ मरचहेड़ी का युवा गिरफ्तार

Tue, 03 Feb 2026 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पुलिस की एंटी नारकोटिक सेल की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर मरचहेडी गांव निवासी सचिन उर्फ सेंटी को 14 ग्राम चिट्टा के साथ गिरफ्तार किया। 1 फरवरी को सेल की टीम रामपुर बस स्टैंड के पास गश्त पर मौजूद थी। टीम को गुप्त सूचना मिली कि सचिन चिट्टा बेचने का काम करता है, जो आज भी अपने घर से मंडोखरा होते हुए कसीथल चिट्टा बेचने जाएगा। सूचना के आधार पर टीम ने मंडोखरा से कसीथल रोड पहुंचकर निगरानी रखनी शुरू कर दी। कुछ देर बाद पुलिस टीम को एक युवक मोटरसाइकिल से आता हुआ दिखाई दिया। टीम ने शक के आधार पर काबू करके उसकी तलाशी ली। उसके पास से 14 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ थाना बाबैन में नशीला पदार्थ अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें