फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: कई प्रमुख ट्रेनें घंटों की देरी से पहुंचीं

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। रविवार को सुबह के समय घना कोहरा छाने से रेल यातायात प्रभावित रहा। कम दृश्यता के कारण कई प्रमुख ट्रेनें अपने निर्धारित समय से काफी देर बाद पहुंचीं जिससे यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा। रेलवे अधिकारियों के अनुसार सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए ट्रेनों की गति सीमित रखी गई, जिसके कारण देरी अनिवार्य रही।
विज्ञापन

कोहरे का सबसे अधिक असर दूर-दराज से आने वाली ट्रेनों पर देखने को मिला। नेताजी एक्सप्रेस (12311) 3 घंटे 15 मिनट की देरी से पहुंची, वहीं झेलम एक्सप्रेस (11077) 6 घंटे 30 मिनट लेट रही। जम्मू तवी एक्सप्रेस (18101) को 2 घंटे 30 मिनट की देरी का सामना करना पड़ा। इसी प्रकार झेलम एक्सप्रेस (11078) 2 घंटे 15 मिनट, सचखंड एक्सप्रेस (12716) 5 घंटे, दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस (14508) 1 घंटे 45 मिनट और पश्चिम सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12925) 1 घंटे 30 मिनट विलंब से पहुंचीं।
उदयपुर सिटी सुपरफास्ट एक्सप्रेस (20990) भी 1 घंटे 45 मिनट देर से पहुंची। गीता जयंती एक्सप्रेस (11841) 3 घंटे की देरी से जबकि इसकी वापसी ट्रेन 11842 लगभग 45 मिनट लेट रही। बढ़ती ठंड और कोहरे के कारण यात्रियों को प्लेटफॉर्म पर लंबे समय तक ठिठुरते हुए इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक शंकर लाल मीणा ने कहा कि दृश्यता में कमी के कारण सिग्नलों की स्पष्टता प्रभावित होती है। इसलिए ट्रेनें धीमी गति से संचालित की जा रही हैं। यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले ट्रेन की नवीनतम स्थिति की जांच अवश्य कर लें।

कुरुक्षेत्र। स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें