फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडियां : 37 लाख 28 हजार 880 क्विंटल गेहूं की हो चुकी उठान

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिले की अनाजमंडियों में अब गेहूं की आवक बेहद कम हो गई है, जिसके चलते सीजन निपटने की ओर है। रविवार को भी महज 60 हजार क्विंटल गेहूं की आवक हुई। वहीं बुधवार शाम तक 54 लाख 70 हजार 940 क्विंटल गेहूं की खरीद की जा चुकी है, जिसमें से 37 लाख 28 हजार 880 क्विंटल गेहूं की उठान हो चुकी है। वहीं अभी तक उठान किए गए गेहूं का 1244 करोड़ 63 लाख 88 हजार 500 भुगतान भी किसानों के खातों में जारी कर दिया गया, जो उठान का 94 फीसदी माना जा रहा है।
विज्ञापन

बता दें कि इस बार एक अप्रैल से गेहूं खरीद शुरू हुई थी। हालांकि एक सप्ताह बाद ही गेहूं की आवक होने लगी थी और पिछले तीन से चार दिन पहले ही आवक घटने लगी थी। आवक तेज हुई तो अधिकारियों के हाथ पांव फूलने लगे थे और मंडियां जाम हो गई थी। अब आवक कम हुई तो अधिकारियों को भी राहत की सांस मिलने लगी है वहीं उठान कार्य ही अधिक किए जाने पर जोर है। हालांकि अभी भी उठान कार्य आढ़तियों व किसानों द्वारा धीमा बताया जा रहा है, लेकिन अधिकारियों द्वारा दावा किया जा रहा है कि इसी सप्ताह के अंत तक पूरा उठान कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें