फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: ट्रक की टक्कर से व्यक्ति की मौत, चालक पर मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
लाडवा। शहर के इंद्री चौक के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने पैदल चल रहे व्यक्ति को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 10 निवासी राजेश कुमार (50) के रूप में हुई है। पुलिस को दी शिकायत में राजेंद्र कुमार ने बताया कि उनका छोटा भाई राजेश मानसिक रूप से परेशान रहता था और उसका दिमागी संतुलन ठीक नहीं था। वह 23-24 मई की मध्यरात्रि करीब साढ़े 12 बजे पैदल इंद्री चौक की ओर से गणेश हॉस्पिटल के पास जा रहा था। इसी दौरान एक ट्रक ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह सड़क पर गिर गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर मारने वाला ट्रक चालक मौके से भाग गया। सुबह राजेंद्र और परिवार वालों ने राजेश की तलाश की तो वह गणेश हॉस्पिटल के पास मृत पाया गया। उसके पैर पर चोट के निशान थे।
विज्ञापन

पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें