करनाल। रोजगार विभाग के मंडल रोजगार कार्यालय की ओर से कार्यालय परिसर में रोजगार मेला लगाया गया। मेले में 77 युवाओं का चयन किया गया। मंडल रोजगार अधिकारी राजेश सांगवान ने बताया कि 10वीं, 12वीं, स्नातक, एमबीए (मार्केटिंग), मैकेनिकल में डिप्लोमा प्राप्त युवाओं को वेलनेस एडवाइजर, सेल्स रिप्रजेंटेटिव, मार्केटिंग हेड, सर्विस एडवाइजर, सेल्स एग्जीक्यूटिव, कार वॉशिंग बॉय, हाऊस कीपिंग, सेल्स हेल्पर पदों के लिए युवाओं को नौकरियों के अवसर प्रदान करवाए। मेले में सुविधा स्टोर से अंकुश, पुखराज हेल्थकेयर से सोनिया, राम्या हेल्थ केयर से अंजली, नवज्योति बायो फर्टिलाइजर्स से सुनील, हिंदुस्तान पम्पस से शीशन पाल पहुंचे। संवाद