नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति को काबू करके उसके कब्जे से तीन किलो गांजा पत्ती बरामद की है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके दो दिन के रिमांड पर लिया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कर्ण गोयल ने बताया कि शनिवार को एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम नए बस अड्डे कुरुक्षेत्र के पास गश्त कर रही थी। तभी पुलिस टीम को सूचना मिली कि नसीब सिंह गांजा पत्ती बेचने का धंधा करता है। पुलिस टीम ने मोहन नगर चौक के पास नाकाबंदी कर दी, कुछ देर बाद वहां से एक व्यक्ति पैदल आता हुआ दिखाई दिया। शक होने पर पूछताछ की और तलाशी लेने पर उसके कट्टे से तीन किलो गांजा पत्ती बरामद हुई। आरोपी के विरुद्ध थाना शहर थानेसर में नशीली वस्तु अधिनियम के तहत मामला दर्ज आरोपी नसीब सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके दो दिन के रिमांड पर लिया है।