फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: दहेज के लिए पत्नी को पीटकर घर से निकाला 10 लाख की मांग की

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। दहेज के लिए पिटाई कर पत्नी को घर से निकालने का एक मामला सामने आया है। पति ने महिला को मायके से 10 लाख रुपये लाने की मांग की थी। महिला ने जब रुपये लाने से मना किया तो पति ने पिटाई करने के बाद उसे घर से निकाल दिया।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में मोहन नगर निवासी महिला ने आरोप लगाया है कि उनकी शादी 12 नवंबर 2016 को अमित कुमार से हुई थी। शादी में उसके माता-पिता ने लगभग 12 लाख रुपये खर्च किए थे। शादी के कुछ समय बाद ही अमित कुमार ने कम दहेज लाने के लिए उसे तंग करना शुरू कर दिया।
वह अपनी जमीन, बड़ी डेरी और फार्म हाउस दिखाकर हर रोज नई कार लाने या 10 लाख रुपये नकद देने की मांग करने लगा। पीड़िता के अनुसार शादी के बाद पता चला कि अमित शराब का आदी है। शराब पीकर वह उसकी पिटाई करता और जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश करता था। पिछले साल मार्च में आरोपी ने फिर 10 लाख रुपये या कार की मांग की। मना करने पर अमित कुमार ने उसे बुरी तरह मारपीट की और घर से बाहर निकाल दिया। आरोपी ने उनके सभी दस्तावेज, जेवर अपने पास रख लिए और बेटी व बेटे से मिलने भी नहीं दिया। लगभग एक साल से वह अपने मायके में रह रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें