फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामा भांजा दोनो नरवाना ब्रांच में डूबे

विज्ञापन
विज्ञापन
रिश्तेदारी से घर लौटते वक्त मामा-भांजा किरमिच स्थित नरवाना ब्रांच में नहाने के लिए उतर गए। तेज बहाव के चलते उतरते ही दोनों डूबने लगे। इसी दौरान एक राहगीर ने मामा को तो बचा लिया, जबकि भांजे की डूबने से मौत हो गई। मृतक युवक की शनाख्त 18 वर्षीय अमन पुत्र बलजीत गांव सपेरा अंबाला के रूप में हुई है।
विज्ञापन

अमन अपने मामा के घर शनिवार शाम को ही अंबाला से बारना आया था। रविवार को अपने मामा राजू के साथ गांव किरमिच अपनी रिश्तेदारी में गये थे। उनके साथ पांच वर्षीय बच्ची अंजलि भी उपस्थित थी। जैसे ही वह नरवाना ब्रांच पर पहुंचे तो दोनों का नहाने का मूड बन गया। अंजलि को नहर के किनारे बैठा दिया और राजू और अमन ने नहर में छलांग लगा दी। पानी का तेज बहाव होने के चलते दोनों डूबने लगे। इसी बीच वहां से गुजर रहे गांव हथिरा निवासी एक व्यक्ति ने डूबते दोनों युवकों को बचाने का प्रयास किया, जब तक उन्होंने राजू को नहर से बाहर निकाला, तब तक अमन डूब चुका था।
वहीं, सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे एएसआई कर्मबीर, हेड कांस्टेबल जुगल किशोर ने गोताखोर प्रगट सिंह को सूचित किया। अपनी टीम सहित मौके पर पहुंचे प्रगट सिंह ने करीब दो किलोमीटर दूर से चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद अमन के शव को बाहर निकाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। राजू की तबीयत ठीक बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें