फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्ञान, कौशल और सकारात्मक दृष्टिकोण से जीवन को बनाएं सफल : सोमनाथ

Sun, 01 Feb 2026 02:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। हवन में आहुति देते कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा व अन्य सदस्य। स्वयं
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल में 10वीं व 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और विद्यार्थियों को जीवन में सफल होने के गुर बताए। उन्होंने कहा कि छात्रों को रोजगार लेने वाला नहीं बल्कि रोजगार देने वाला बनना चाहिए। इसके लिए प्रत्येक विद्यार्थी को अपने कौशल की पहचान कर उसे निखारना होगा। उन्होंने कहा कि ज्ञान, कौशल और सकारात्मक दृष्टिकोण के माध्यम से ही जीवन में सफलता प्राप्त की जा सकती है।
विज्ञापन


समारोह से पूर्व विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना के लिए हवन का आयोजन किया गया, जिसमें कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा सहित शिक्षकों ने पूर्ण आहुति डाली। कुलपति ने छात्रों को परीक्षा के दौरान तनावमुक्त रहने की सलाह दी। उन्हाेंने कहा कि परीक्षा देते समय किसी प्रकार के दबाव में आने की आवश्यकता नहीं है। गीता के श्लोकों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि हमें अपना कर्म ईमानदारी से करना चाहिए और फल की चिंता नहीं करनी चाहिए। इस दौरान उन्होंने स्कूल के पूर्व छात्र महीप प्रशांत की स्मृति में शुरू किए गए ‘महीप प्रशांत अवार्ड’ के अंतर्गत कक्षा 10वीं में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र अमन को सम्मानित किया। इसके अतिरिक्त वर्षभर विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी पुरस्कार प्रदान किए गए। प्रधानाचार्य डॉ. सुखविंद्र सिंह ने वार्षिक गतिविधियों की रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस मौके पर वाइस चेयरमैन प्रो. सुनीता दलाल, केंद्र सरकार की टैक्स स्टाइल आयुक्त रूप राशि, डॉ. दीप शिखा, प्रणय दीप श्रीवास्तव सहित स्कूल के शिक्षक, गैर-शिक्षक कर्मचारी एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।


बॉक्स
दो नए कोर्स शुरू और भवन निर्माण कार्य होंगे
कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने यह भी घोषणा की कि शीघ्र ही स्कूल में दो नए कोर्स आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) और होम साइंस शुरू किए जाएंगे। इसके साथ ही स्कूल के लिए नए भवन और नए मार्ग के निर्माण की भी जानकारी दी।

कुरुक्षेत्र। हवन में आहुति देते कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा व अन्य सदस्य। स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें