फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेक इन इंडिया को बढ़ावा देंगे : त्रिपाठी

Wed, 04 Jan 2017 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र
विज्ञापन
KU, google nic - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
केयू के यूआईईटी संस्थान में कंप्यूटर इंजीनियरिंग विभाग की ओर से गूगल एनआईसी नई दिल्ली द्वारा प्रायोजित एवं टीक्यूप-2 के सहयोग से एंड्रायड बेस्ड एप्लीकेशन विषय पर 5 दिवसीय कार्यक्रम का उद्घाटन हुआ। इस दौरान संस्थान के निदेशक प्रो. सीसी त्रिपाठी ने कहा कि यह आईटी का युग है और भारत सरकार भी आईटी के क्षेत्र में कार्य करने को निरंतर जोर दे रही है। इस कड़ी में यूआईईटी संस्थान गूगल जैसी कंपनी के साथ तालमेल बनाकर भारत सरकार के इस कार्यक्रम में विस्तार करने का प्रयास कर रहा है। ऐसा करने से मेक इन इंडिया को बढ़ावा मिल सकेगा। इसका महत्व निरंतर बढ़ता जा रहा है।
विज्ञापन

      
कार्यक्रम में गूगल एनआईसी दिल्ली के प्रमुख इंजीनियर मनीष शर्मा ने बताया कि गूगल का मुख्य उद्देश्य दुनिया में एंड्रायड पर बढ़ती एप्लीकेशन को आम व्यक्ति तक पहुंचाना है। एंड्रायड को किस प्रकार से अधिक से अधिक विकसित कर सकते हैं, इसके लिए कार्यक्रम को ट्रेन या ट्रेनर का नाम दिया है। इसके अंतर्गत पहले टेक्निकल टीचर को इसकी ट्रेनिंग जावा भाषा के माध्यम से देते हैं। प्राध्यापक विद्यार्थियों को अधिक से अधिक इसका लाभ दे सकें, इसके लिए यूआईईटी जैसे अग्रणी संस्थान में ऐसा प्रशिक्षण दे रहे हैं।

कार्यक्रम के संयुक्त रूप से संयोजक डॉ. संजीव धवन और डॉ. कुलविंद्र सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम में केयू से संबंधित टेक्निकल कॉलेज के प्राध्यापक के साथ अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के प्रतिभागी भी प्रशिक्षण ले रहे हैं। इस अवसर पर डॉ. कर्मबीर, डॉ. नरेश कुमार, डॉ. अजय जांगड़ा, पूनम डबास, प्रज्ञा, दीपक शर्मा तथा विकास यादव सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें