फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: कला परिषद के उपाध्यक्ष महेश जोशी को मिला सृजन श्री सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। संगीत और कला क्षेत्र की संस्था सृजन ने भव्य सांस्कृतिक एवं सम्मान समारोह आयोजित किया। इसमें सहकारिता मंत्री कृष्ण बेदी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कला एवं संस्कृति में उत्कृष्ट योगदान देने वाली विभूतियों को सम्मानित किया। इसी कड़ी में कला परिषद के उपाध्यक्ष महेश जोशी को सृजन श्री सम्मान से नवाजा गया। यह सम्मान उनकी उल्लेखनीय सेवाओं के लिए दिया गया। संस्था के अध्यक्ष डॉ. योगेश्वर जोशी भी समारोह में मौजूद रहे। जोशी ने सृजन संस्था के कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह सम्मान जमीनी कलाकारों का है, जो कला को जीवित रखने में लगे हैं। कला परिषद भी कलाकारों के कल्याण और संरक्षण के लिए प्रतिबद्धता से काम कर रही है। इस अवसर पर बड़ी संख्या में संगीतप्रेमी और प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें