फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: गुरु गोरख नाथ धाम में धूमधाम से मनाया महाशिवरात्रि पर्व

विज्ञापन
इस्माईलाबाद। गुरु गोरख नाथ धाम में महा​शिवरात्रि को आयोजित शोभायात्रा में हिस्सा लेते ग्रामीण। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
इस्माईलाबाद। शहर व क्षेत्र में महाशिवरात्रि का पर्व श्रद्धापूर्वक मनाया गया। सुबह से ही श्रद्धालुओं ने स्नान कर शिवालयों में जाकर शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। इसी तरह गुरु गोरख नाथ धाम में भी महाशिवरात्रि का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मनमोहक झांकियों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा को गुरु गोरख नाथ धाम के महंत तेजनाथ ने ज्योति प्रचंड कर रवाना किया।
विज्ञापन

शोभायात्रा गुरु गोरख नाथ धाम से शुरू होकर बस स्टैंड, रोशनपुर रोड, जय गुरुदेव स्कूल रोड, काठगढ़ रोड से होते हुए पूरे नगर की परिक्रमा कर पुन गुरु धाम में पहुंची। शोभायात्रा को शहरवासियों द्वारा जगह जगह भव्य स्वागत किया गया। शोभायात्रा में महिलाओं ने भी कलश धारण कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर गुरु धाम में विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें