फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: महर्षि कश्यप जयंती समारोह 23 को मनाया जाएगा

विज्ञापन
विज्ञापन
लाडवा। इंद्री विधायक एवं गवर्नमेंट चीफ व्हिप राम कुमार कश्यप ने कहा कि लाडवा में 23 मई को महर्षि कश्यप जयंती समारोह मनाया जाएगा। समारोह में बड़ी संख्या लोग पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। विधायक रामकुमार ने गांव खैरा, टाटकी, कसीथल, मरचेहडी, भगवानपुर, फालसंछा रांगडडान, बेरथला, घिसरपडी, लखमडी, ढंगाली का दौरा किया और इस समारोह में शामिल होने की लोगों से अपील की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संत महापुरुष किसी विशेष धर्म जाति से संबंध नहीं रखते बल्कि पूरी मानवता को सद्मार्ग पर चलने का संदेश देते हैं, इसलिए हमें महर्षि कश्यप जयंती जैसे सभी समारोहों में भाग अवश्य लेना चाहिए। हमें अपने महापुरुषों के बताए हुए मार्ग पर चलकर उनका मान-सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में बनी भाजपा सरकार ने प्रदेश के हर वर्ग के हितों को ध्यान में रखकर कार्य कर रही है, जिसका लाभ सभी वर्गों को मिल रहा है। भाजपा सरकार ने दूसरी बार कश्यप समाज को राजनीति में हिस्सेदारी देकर समाज के लोगों का मान बढ़ाया है। उन्होंने सर्व समाज से आह्वान करते हुए कहा कि इस कश्यप जयंती समारोह में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें