फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: महाराजा अग्रसेन भवन सेक्टर आठ का हुआ लोकार्पण

Tue, 14 Oct 2025 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। महाराजा अग्रसेन भवन सेक्टर आठ का  लोकार्पण करते हुए संत चिरंजी पुरी व अन्य। विज्ञ​
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत द्वारा सेक्टर आठ में नवनिर्मित महाराजा अग्रसेन भवन का वर्चुअल लोकार्पण संत चिरंजी पुरी एवं सुप्रसिद्ध समाजसेवी डा. हरि चरण बंसल धुराला द्वारा अग्रवाल धर्मशाला मोती चौक के प्रांगण से संपन्न हुआ। इसी अवसर पर महाराजा अग्रसेन सीनियर पब्लिक स्कूल मोती चौक के विस्तारित खंड का लोकार्पण सुप्रसिद्ध व्यवसायी एवं समाजसेवी मोहिंद्र पाल सिंगला झांसा वाले एवं सुप्रसिद्ध उद्योगपति एवं समाजसेवी मंगत राम जिंदल लोहार माजरा वाले के द्वारा किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत के प्रधान सत्य प्रकाश गुप्ता ने की एवं मंच संचालन मीडिया प्रभारी राजेश सिंगला ने किया। इस अवसर पर संत चिरंजी पुरी महाराज ने कहा कि महाराजा अग्रसेन ने समाज में एकता, सहयोग और समरसता का जो संदेश दिया, वह आज भी उतना ही प्रासंगिक है। समाज की सेवा ही सच्ची आराधना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अग्रवाल समाज ने हमेशा राष्ट्र और धर्म के प्रति समर्पण का उदाहरण प्रस्तुत किया है। श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत द्वारा जो महाराजा अग्रसेन भवन का निर्माण किया है समाज को नई दिशा प्रदान करेगा। इस अवसर पर डाॅ. हरि चरण बंसल ने कहा कि महाराजा अग्रसेन जी के आदर्श आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। अग्रसेन भवन जैसे संस्थागत निर्माण समाज की एकता और सहयोग भवन का प्रतीक है। श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत के प्रधान सत्य प्रकाश गुप्ता ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए पिछले तीन सालों में करवाए गए विकास कार्यों को सभी के समक्ष रखा। इस अवसर पर उपरोक्त अतिथियों के अतिरिक्त उप प्रधान प्रदीप सिंगला, महासचिव गौरव सिंगला, सह सचिव दीपक सिंगला, कार्यकारिणी सदस्य राजकुमार मित्तल, अशोक गर्ग, भरत लाल, विनोद गर्ग, अश्विनी जिन्दल, अंशुल बंसल , गोपाल दास गोयल पाली, सतीश मित्तल, सतपाल मास्टर, बृज जिन्दल इत्यादि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें