फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: महंत जनार्दन दास, महंत रघुनाथ दास, महंत विजय दास को मिले जिला स्तर के दायित्व

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। बैठक में हिस्सा लेते षड्दर्शन साधु समाज के सेवक सदस्य। स्वयं - फोटो : Samvad
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। षड्दर्शन साधु समाज की बैठक खेड़ी मारकंडा रोड पर डीडी कॉलोनी स्थित तिरुपति बालाजी मंदिर में हुई। इस दौरान आराधना करके संत-महात्माओं, महंत समाज की सुरक्षा को लेकर चर्चा की गई। महंत जनार्दन दास के नेतृत्व में चर्चा चली। उन्होंने बताया कि साधु-संत समाज, डेरों और अखाड़ों की सुरक्षा को लेकर अहम फैसले लिए गए।
विज्ञापन

महंत जनार्दन दास ने कहा कि बैठक में निर्णय लिया गया कि जो भी डेरे और अखाड़े होंगे, उनमें किसी भी प्रकार की व्यवस्था या दिक्कत-परेशानी आएगी तो उनके लिए वह संस्था सहित खड़े होंगे। बेहतर व्यवस्था बनाने के लिए कार्य किया जाएगा। जगह-जगह होने वाले भंडारों के लिए भी नियम बनाने पर चर्चा हुई। कुरुक्षेत्र कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए तिरुपति बालाजी मंदिर के महंत जनार्दन दास को जिलाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया। दायित्व मिलने पर महंत ने कहा कि वह संत समाज के साथ संस्था सेवकों सहित निष्ठापूर्वक खड़े रहेंगे। महंत रघुनाथ दास को कोषाध्यक्ष, महंत विजय दास को महामंत्री और सचिव का दायित्व सुधीर भारती को सौंपा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें