फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: महंत ने तीर्थ यात्रा बस को झंडी दिखाकर किया रवाना

Tue, 26 May 2026 03:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
इस्माईलाबाद। धार्मिक तीर्थ यात्रा बस को झंडी देकर रवाना करते महंत योगी तेजनाथ। स्वयं - फोटो : Archive
विज्ञापन
इस्माईलाबाद। रविदासिया सामाज के अमर शहीद संत रामानंद की 17 वीं बरसी समागम के उपलक्ष्य में गुरु रविदास सभा इस्माईलाबाद द्वारा धार्मिक तीर्थ बस यात्रा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गुरु गोरखनाथ धाम के महंत योगी तेजनाथ ने मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचकर श्रद्धालुओं से भरी बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह यात्रा गुरु रविदास दरबार साहिब इस्माईलाबाद से रवाना होकर स्वर्ण मंदिर अमृतसर, पंडवा साहिब, भगवान वाल्मीकि तीर्थ, सचखंड बल्लां, खुराली, गुरुद्वारा श्री आनंदपुर साहिब, विरासते खालसा तथा फतेहगढ़ साहिब सहित अन्य ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थलों के दर्शन करेगी।
विज्ञापन

इस दौरान महंत ने कहा कि धार्मिक यात्राएं समाज में भाईचारे, सद्भावना और आध्यात्मिक चेतना को मजबूत करती हैं। इस मौके पर समाजसेवी सत्यवान तंवर ने कहा कि संतों और महापुरुषों के बताए मार्ग पर चलकर ही समाज में प्रेम, समानता और भाईचारे की भावना को मजबूत किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें