नारायणगढ़ में गुरुद्वारा श्री सिंह सभा की ओर से श्री गुरुनानक देव के प्रकाश उत्सव पर प्रभातफेरी
संवाद न्यूज एजेंसी
नारायणगढ़। गुरुद्वारा श्री सिंह सभा की ओर से श्री गुरुनानक देव के प्रकाश उत्सव पर प्रभातफेरी निकाली गई। प्रभातफेरी में शब्द कीर्तन सुनाकर संगत को गुरुबाणी से निहाल किया। गुरुद्वारा सिंह सभा के सचिव फरिंद्रपाल गुलियानी ने संगत को प्रकाश उत्सव की बधाई दी। उन्होंने कहा कि हमें श्री गुरुनानक देव के तीन उपदेशों को अपने जीवन मे अपनाना चाहिए और गरीब, बेसहारा व जरूरतमंद लोगों की सेवा के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने संगत को गुरबाणी का जाप करने के लिए भी प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि प्रभातफेरी में हर जस गायन करने से सुखों की प्राप्ति होती है।