संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। गुरु नानक देव जी महाराज का प्रकाश पर्व पांच नवंबर को पूरी श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया जाएगा। इस संबंध में दो नवंबर रविवार को महान नगर कीर्तन का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन में अंबाला छावनी के सभी गुरुद्वारा साहिब की प्रबंधक कमेटियों का सहयोग रहेगा। छावनी के हरगोलाल रोड स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के मुख्य सेवादार सरबजीत सिंह जोहर ने बताया कि नगर कीर्तन के संबंध में तैयारियां शुरु हो गई हैं और सभी संगत से आग्रह किया जाता है कि वो महान नगर कीर्तन में शामिल होकर गुरु महाराज का आशीर्वाद प्राप्त करें।