फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: विद्यार्थियों को नशे के विरुद्ध किया जागरूक

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जागरूकता कार्यक्रम में विद्या​र्थियों को नशे न करने के प्रति शपथ दिलाते पुर्नवास प
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो द्वारा जिले में नशे के विरुद्ध एक दिवसीय 447 वां जागरूकता कार्यक्रम किया गया। ब्यूरो के जागरूकता कार्यक्रम एवं पुनर्वास प्रभारी उप निरीक्षक डॉ. अशोक कुमार वर्मा शुक्रवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सांभली में पहुंचे। विद्यार्थियों को किसी भी तरह के नशीले पदार्थ का सेवन न करने के लिए प्रेरित किया। प्राचार्य कविता गुप्ता की अध्यक्षता और प्रवक्ता राजबीर सिंह ने कहा कि नशा व्यक्ति को मानसिक और शारीरिक तौर पर खत्म कर देता है। डॉ. अशोक ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा एनडीपीएस एक्ट बनाकर इन पर नकेल कसने का कार्य दृढ़ता से किया जा रहा है।
विज्ञापन

जागरूकता अभियान के द्वारा भी लोगों को नशे के दुष्परिणाम बताए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति हरियाणा राज्य नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के हेल्पलाइन नंबर 9050891508 पर अथवा 1933 पर अथवा मानस ऐप पर नशे के विरुद्ध गुप्त सूचनाएं देकर सच्चे नागरिक का कर्तव्य निर्वहन कर सकता है। विद्यार्थियों को शपथ भी दिलवाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें