फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केयू सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल में साइबर सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के सीनियर सेकेंडरी मॉडल स्कूल में साइबर सुरक्षा पर सेंटर फॉर सोशल रिसर्च की ओर से वेबिनार आयोजित किया गया। रिसोर्स पर्सन डॉ. प्रज्ञा कौशिक, विशेषज्ञ तान्या व अपूर्वा ने विद्यार्थियों व शिक्षकों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। साथ ही साइबर क्राइम के बढ़ते खतरों के बारे में बताया।
विज्ञापन

तान्या ने बताया कि हम सभी इंटरनेट का प्रयोग करते हैं, लेकिन कई बार हम अनजाने में साइबर क्राइम के शिकार बन जाते हैं। इसके लिए हमें साइबर सुरक्षा के बारे में जागरूक होना जरूरी है। उन्होंने कहा कोई भी उत्पाद ऑनलाइन खरीदने से पहले हमें उसके रिव्यू को पढ़ना चाहिए। रिव्यू पढ़ने से हमें किसी भी उत्पाद की गुणवत्ता के बारे में जानकारी मिलती है। इसके साथ ही हमें गैरजरूरी एप्स को भी डाउनलोड नहीं करना चाहिए।
विद्यार्थियों व शिक्षकों ने साइबर सुरक्षा और साइबर क्राइम से जुड़े सवाल भी पूछे, जिनका तान्या ने जवाब दिया। प्राचार्य डॉ. एमएम सिंह ने कहा कि वर्तमान में हम सभी इंटरनेट का अधिक से अधिक प्रयोग करते हैं। ऐसे में साइबर सुरक्षा के प्रति हम सभी का जागरूक होना बेहद जरूरी है। वेबिनार में शिक्षकों और आठवीं से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें