फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बादल और मक्कड़ होंगे धर्म परिवर्तन कराने के जिम्मेदार : कुलवंत

Wed, 23 Jul 2014 12:35 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
इस्माईलाबाद में हरियाणा के गुरु प्रबंधक कमेटी बनने का मामला शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। इसके पक्ष व विपक्ष में बयानबाजी और धरने, प्रदर्शन जारी हैं।
विज्ञापन


अब गांवों में हरियाणा सिख समुदाय के लोग आपातकालीन बैठकें बुलाकर खुद का धर्म परिवर्तन तक की धमकियां देने लगे हैं।

इसी तरह गांव ठसकां मीरां जी में हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सक्रिय मेंबर कुलवंत सिंह की अध्यक्षता में एक मीटिंग बुलाई गई, जिसमें शिरोमणी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी व पंजाब सरकार पर आरोप लगाए कि ये दोनों हरियाणा के सिखों को नीचा दिखाने के लिए पंजाब पुलिस के जवानों को टास्क फोर्स के रूप में और कुछ हथियार बंद लोगों को हरियाणा के गुरुद्वारों पर कब्जा करवा रहे हैं।

कुलवंत ने कहा कि गुरुद्वारे में जाने वाली संगत से पूछताछ कर उनकी तलाशी ली जा रही है। उनसे हरियाणा व पंजाब के सिखों के बारे में भी पूछा जाता है।

यहां तक की गुरुघर में महिलाओं का जाना भी सुरक्षित नहीं है। उन्होंने कहा कि 6 जुलाई को हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का ऐलान प्रदेश के सीएम ने कैथल में किया तथा 11 जुलाई को विधानसभा में बिल पास कर कानून बना दिया।
विज्ञापन


18 जुलाई को राज्यपाल ने भी बिल पर हस्ताक्षर कर इसे मंजूरी दे दी। यह बिल संविधान के अनुसार है। उन्होंने कहा कि अवतार सिंह मक्कड़ इस बिल को मनी बिल बताकर हरियाणा के सिखों को गुमराह कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि हरियाणा के सिखों को गुरुघर में जाने से इसी तरह रोकते रहे तो उन्हें मजबूर होकर दूसरे धर्म अपनाने पड़ेंगे।

इस धर्म परिवर्तन के जिम्मेदार पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल तथा शिरोमणी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष अवतार सिंह मक्कड़ होंगे।

उन्होेंने बताया कि बड़ी मात्रा में सिख समुदाय के लोग एकत्रित होकर कुरुक्षेत्र में डीसी के माध्यम से प्रधानमंत्री व प्रदेश के सीएम के नाम पर ज्ञापन देंगे।

मौके पर ठसकां मीरां जी के सरपंच गुरुतेग सिंह, गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष मनजिंद्र सिंह, रत्न सिंह, सोबा सिंह, जोगा सिंह, गुरुनाम सिंह, हरबंजन सिंह, सरबन सिंह, करनैल सिंह, मुखत्यार सिंह, जसबंत सिंह, दिलबाग सिंह, कुलदीप सिंह, सुरजीत सिंह, विक्रमजीत सिंह, सतबिंद्र सिंह, जगतसिंह, रत्न सिंह व कर्मजीत सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें