फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: चिकित्सक से धोखाधड़ी कर गाड़ी छीनने का दूसरा आरोपी गिरफ्तार

Sat, 13 Jan 2024 03:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सात महीने पहले चिकित्सक से धोखाधड़ी कर गाड़ी छीनने और क्षतिग्रस्त करने के मामले में पुलिस ने दूसरे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी भूपेंद्र सिंह उर्फ हैप्पी निवासी सिरसमा को अदालत के आदेश से कारागार भेज दिया है।
विज्ञापन

थाना सदर थानेसर में दर्ज शिकायत में विक्रम सिंह निवासी 7-बी काॅलोनी ने बताया था कि वह 30 मई की रात करीब 12 बजे ढाबे पर खाना खाकर पिपली पहुंचा तो दो युवक खून से लथपथ सड़क पर पड़े थे। वह उनकी मदद करने उनके पास गया तो उन्होंने बताया कि उनका एक्सीडेंट हो गया है। उन्होंने उससे घर छोड़ने की गुहार भी लगाई थी। वह दोनों युवक शुभम उर्फ खन्ना व हैप्पी को उनके घर लेकर पहुंचा तो उन्होंने उससे मारपीट कर कार की चाबी छीन ली और कार लेकर फरार हो गए। अगले दिन उसे सूचना मिली कि उसकी गाड़ी छीनने के आरोपी कलायत जिला कैथल के नजदीक रामगढ़ गांव में है। वह मौके पर पहुंचा तो उसकी गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त थी और उसकी कार से मोबाइल, पर्स सहित 1500 रुपये व जरूरी कागजात गायब थे। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी शुभम को गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा क्षतिग्रस्त कार और एक हजार रुपये भी बरामद कर लिए। बाद में अदालत के आदेश पर आरोपी को कारागार भेज दिया गया। अब जांच के बाद पुलिस ने दूसरे आरोपी भूपेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें